हिमाचल ने ओमान को 14 रन से हराया
अटलबिहारीवाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में रविवार को ओमान हिमाचल की क्रिकेट टीम में हुए दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में हिमाचल ने ओमान को 14 रनों से हरा दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल ने 20 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 143 रन बनाए। जिसमें प्रियांशू खंडूरी ने सबसे अधिक 26 गेंदों में 44 रन बनाए। जबकि अमित कुमार ने 38 रनों का योगदान दिया।
ओमान की ओर से गेंदबाजी करते हुए जीशान मक्सूद ने तीन और अजय लाल राजेश ने दो-दो विकेट प्राप्त किए 144 रनों का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 129 रन बना सकी। जिसमें राजेश रानपुरा ने 26 सईद कलीम ने 24 तथा वैभव ने 23 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेष्ठ निरमोही अर्जुन ने दो-दो तथा निखिल गांगटा, कंवर अभिनय, अजय राणा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जिसके चलते हिमाचल ने 14 रनों से यह दूसरा मुकाबला जीत लिया।
श्रीलंकन कोच ने की प्रदेश के स्टेडियमों की तारीफ
अटलबिहारी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में शनिवार को ओमान हिमाचल की टीम के बीच शुरू हुई तीन अभ्यास मैचों की सीरीज के दौरान टीम के कोच दलीप मेंडिस ने नादौन धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह भारत में बहुत घूमें हैं, मगर नादौन धर्मशाला के स्टेडियम अत्यंत खूबसूरत हैं। श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी रहे मेंडिस ने कहा कि उनके लिए यह दोनों स्थान भारत के खूबसूरत स्थलों में से एक हैं। उन्होंने नादौन स्टेडियम की आउट फील्ड और पिच की सराहना करते कहा कि क्रिकेट के लिए यहां का वातावरण बहुत अनुकूल है। मेंडिस ने बताया कि वह धर्मशाला पहली बार ही आए हैं। ओमान टीम की चर्चा करते उन्होंने बताया कि वह टीम के खिलाड़ियों को यहां के वातावरण से अवगत करवाना चाहते थे। गत दो वर्षों से टीम को प्रशिक्षित कर रहे मेंडिस ने बताया कि ओमान की टीम के नौ खिलाड़ी पाकिस्तान से, पांच खिलाड़ी भारत से और एक खिलाड़ी ओमान से है। 2007 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश पाने वाली इस टीम के बारे में उन्होंने बताया कि इस टीम के स्पिन गेंदबाजी के कोच सुनील जोशी तथा तेज गेंदबाजी के कोच रमेश र|ायके है। ओमान की टीम बांग्लादेश, आयरलैंड नीदरलेंड की टीमों के साथ क्वालिफायर मुकाबला अगर जीतती है तो एशिया कप में भाग लेने के लिए ढाका जाएगी।
नादौन- हिमाचल की टीम जिसने ओमान की टीम को हराया