पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक अधिकारियों ने लोगों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

बैंक अधिकारियों ने लोगों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गलोड़ | पंजाबनेशनल बैंक की गलोड़ शाखा के तहत बुधवार को नादौन ब्लाक की सरेड़ी पंचायत में लोगों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत करवाकर उन्हें बैंक से जोड़ना है। इसमें पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक शिवपाल सिंह ने लोगों को बताया कि पंजाब नेशनल बैंक एक ऐसी वित्तीय संस्था है जो धन बचाने, उसका निवेश करने वालों या उपयोग करने वालों के बीच मध्यस्था का कार्य करती है। बैंक अपने ग्राहकों को अनेक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाता है। बैंक हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनका साथ निभाता है। बैंक रुपए कार्ड लेने पर ग्राहक को एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान करता है।

खबरें और भी हैं...