पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश के विकास के लिए नए नए अनुसंधान करें

देश के विकास के लिए नए-नए अनुसंधान करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन | हिमाचलप्रदेश इंस्टीच्यूट ऑफ फार्मास्यिूटिकल एजुकेशन और रिसर्च नादौन स्थित बेला में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटरनशिप बुधवार को शुरू हो गया है, जिसमें आस-पास के स्कूलों के करीब 150 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल तकनीकी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. आरएल शर्मा ने किया। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यसण मंत्रालय एवं महानिदेशक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के पूर्व सचिव डॉ. विश्व मोहन कटोच भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने आज कहा कि साइंस ने काफी तरक्की की है। इस दिशा में अभी और बहुत कुछ किया जाना है। उन्होंने उन्हें अपने देश के विकास के लिए ऐसे अनुसंधान करने पर बल दिया, जिससे गरीब मध्यम वर्ग के लोगों का उत्थान हो।

खबरें और भी हैं...