पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिजिटल राशन कार्ड फार्म भरने को लेकर उपभोक्ता परेशान

डिजिटल राशन कार्ड फार्म भरने को लेकर उपभोक्ता परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूडएंडसिविल सप्लाई विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के डिजिटल राशन कार्ड बनाए जाने के बारे में पंचायतों द्वारा फार्म भरने का क्रम जारी है। हालांकि अधिकृति कर्मचारियों द्वारा इससे पहले घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता नंबर, रसोई गैस की काॅपी का नंबर जन्म तिथि आदि का ब्योरा इन फार्मों में भरा गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते इनमें से अधिकतर परिवारों का नाम सूची में नहीं है। विभाग इसे तकनीकी कारण बता कर पल्लू झाड़ रहा है, लेकिन अब जिन परिवारों के नाम सूची में नहीं है, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पंचायतें इन परिवारों से डिजिटल राशन कार्ड के फार्म की फोटोस्टेट काॅपी के अलावा प्रत्येक सदस्य के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता नंबर रसोई गैस आदि की फोटो स्टेट प्रतियां मांगी जा रही हैं। फिर भी कई पंचायतें इन परिवारों से फोटो स्टेट कॉपियां ले रहे हैं, जिस पर परिवार का 20 से 50 रुपए तक खर्चा हो रहा है। समाज सेवी होशियार ने विभाग के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह इस बारे पंचायतों को उचित दिशा निर्देश दिए जाएं ताकि अनावश्यक बोझ पड़े।

खबरें और भी हैं...