- Hindi News
- नालागढ़ के जंगल में खैर के आठ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
नालागढ़ के जंगल में खैर के आठ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
नालागढ़उपमंडल के सौर के जंगल के पास नाली गांव में वन काटुओ ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाते हुए 8 पेड़ काटे डाले हैं। रामशहर पुलिस की टीम शुक्रवार को भियूंकरी, नाली सौर गांव में गश्त पर थे, जब वह गांव नाली पहुंचे तो सौर जंगल के पास कोहू रजवाहन बीट के फोरेस्ट गार्ड अमरजीत, कर्मचारी रतन लाल, सादिक दीन भी मिले, जिस पर अमरजीत ने एसएचओ को बताया िक वह कोहू रजवाहन बीट में कार्यरत हैं और 6 दिसंबर को रजवाहन बीट के शामलात जमीन सौर की गश्त की।
गश्त के दौरान शामलात जमीन में खैर के पेड़ कटे हुए पाए गए। छानबीन करने पर जंगली में खैर के पेड़ अवैध रूप से कटे हुए पाए, वहीं जांच के दौरान एक छोटी आरी मौके पर मिली और काटे गए पेड़ों की लकड़ी या लॉग मौके पर नहीं मिले जबकि काटे हुए पेड़ों की छांग वहां पड़ी थी। 7 दिसंबर को जंगल में घूमकर छानबीन की गई, लेकिन कोई और पेड़ कटा हुआ नहीं मिला।
इस बारे में उन्होंने अपने स्तर पर स्थानी लोगों से पूछताछ की, लेकिन खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वालों का पता नहीं चल सका। रजवाहन बीट के सौर शामलात भूमि पर 8 खैर के पेड़ कटे हुए पाए, जिसमें क्लास-4 के 5 और क्लास-5 के 3 पेड़ शामिल हैं। जिनकी पैमाइश करने पर 34,546 रुपए कीमत बनती है। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि पुलिस ने खैर के पेड़ों के कटान लकड़ी चोरी करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।