शटरिंग की 55 हजार की 37 प्लेट्स चोरी
नालागढ़| नालागढ़उपमंडल के रामशहर थाना के तहत धार रोड में चल रहे काम की शटरिंग की 37 प्लेटें चोरी हो गई हैं। प्लेटों की कीमत 55,500 रुपए आंकी गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बैहल, नैनादेवी निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि वह ठेकेदार दर्शन सिंह के पास काम करता है और इनका काम धार रोड पर चला हुआ है। 11 दिसंबर को उन्होंने वहां पर शटरिंग की प्लेंटें लगा रखी थी, जो वहां से चोरी हो गई है। आसपास में पूछताछ की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला, जिस पर उन्होंने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।