- Hindi News
- कैडर तो बना, नहीं बने पदोन्नति के िलए नियम
कैडर तो बना, नहीं बने पदोन्नति के िलए नियम
यूनियन की कमान अमर सिंह को सौंपी
नाहन|ऑलहिमाचल पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच वर्करज यूनियन की बैठक शनिवार को नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। इस मौके पर यूनियन की नाहन शाखा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अतर सिंह को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलशेर मोहम्मद महासचिव, देवेंद्र सिंह मोहन सिंह उपप्रधान, कुलदीप सिंह सचिव, नरेश कुमार कोषाध्यक्ष, पूर्णानंद मुख्य सलाहकार चुना गया। बैठक में पांवटा शाखा के प्रधान रमजान मोहम्मद, नाहन के प्रधान अतर सिंह, गुलशेर, रमेश, बलवंत सिंह प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
आईपीएच वॉटर वर्क्स क्लर्क संघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में भाग लेते पदाधिकारी
भास्कर न्यूज | नालागढ़
आईपीएचवॉटर वर्क्स क्लर्क संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने कहा कि वॉटर वर्क्स क्लर्क की आज स्थिति यह है कि जिस पद पर कर्मचारी भर्ती होते हैं, उसी पद पर से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएच में वॉटर क्लर्क का एक ऐसा कैडर है, जिसके लिए विभाग ने भर्ती नियम तो बना दिए है, लेकिन इस श्रेणी के लिए पदोन्नति नियम बनाना सरकार पूरी तरह से भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि संघ पिछले तीस सालों से इस कैडर के लिए पदोन्नति की मांग करता रहा है, लेकिन प्रदेश में जितनी भी सरकारें आई है, किसी भी सरकार ने इसके बारे में अभी तक आवश्यक कदम नहीं उठाया है, जिससे वाटर वर्क्स क्लर्क अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। संघ के नालागढ़ में शनिवार को प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पंजाब सरकार द्वारा इस श्रेणी को 10300-34800-3200 रुपए का जो वेतनमान दिया है, उसे हिमाचल सरकार भी जल्द लागू करें। इस बारे में विभागीय तौर पर अन्य माध्यमों से भी सरकार के ध्यान में इस मुद्दे को लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में भी सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए। बैठक में संघ के महासचिव नसीब राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र चौधरी सहित जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना से आए सदस्य मौजूद रहे।