पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2.50 करोड़ से सुदृढ़ हो रहा है नालागढ़ का विद्युत ढांचा

2.50 करोड़ से सुदृढ़ हो रहा है नालागढ़ का विद्युत ढांचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़उपमंडल का विद्युत ढांचा सुदृढ़ होने लगा है। विद्युत बोर्ड नालागढ़ 2.50 करोड़ रुपए की धनराशि करके योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत उपमंडल में 16 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं पुरानी 50 किलोमीटर बिजली की लाइनों को बदलकर इनकी कैपिसिटी को बढ़ाया जा रहा है। वहीं लो वोल्टेज और ब्रेक डाउन की समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत बोर्ड नालागढ़ की इस योजना से नालागढ़ शहर, पहाड़ी क्षेत्र रामशहर, नंड, चंगर क्षेत्र के तहत जोघों आदि के तहत विद्युत लाइनों को अपग्रेड किया जा रहा है, वहीं इन्हीं क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित होंगे। एक्सईएन नालागढ़ दिनेश गुप्ता ने कहा कि 50 फीसदी काम पूरा हो कर लिया गया है और योजना से लो वोल्टेज ब्रेक डाउन जैसी समस्या स्थायी रूप से हल होगी।