\"कुल्लू मनाली लागा मेला\'
वार्षिक समारोह में नाटी की मनमोहक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
वार्षिक समारोह में अपनी प्रस्तुति देने के लिए परिधानों में सजे बच्चे।
मुख्यातिथि स्कूल की चेयरपर्सन कृष्णा बंसल ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह का हर बच्चे को इंतजार रहता है और वह अपनी साल की मेहनत का फल पारितोषिक के रूप में हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में हर प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को हर विषय का सही ज्ञान मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ प्रत्येक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की बात कही। स्कूल के प्रिंसिपल कविता बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, और आए हुए मुख्यातिथि अन्य गणमान्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संपूर्ण समग्र विकास वाली शिक्षा प्रदान करना है। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीके बंसल, दिनेश बंसल, परमिंद्र गौतम, राकेश सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
भास्कर न्यूज| नालागढ़
नालागढ़उपमंडल के शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में स्कूल की चेयरपर्सन कृष्णा बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की और समारोह का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर किया और स्कूल के शैक्षणिक अन्य गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे।
िस्कटने गुदगुदाया
स्कूलीविद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना वंदे मातरम से हुआ। विद्यार्थियों द्वारा अटरू मटरू की नोकझोंक वाला स्किट प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। बच्चों द्वारा कुल्लू मनाली लगा मेला पर नाटी, लंदन दे लारे पर भांगड़ा से लोगों का मन मोहा। विद्यार्थियों ने ओल्ड मैक डोनॉल्ड हेड फार्म, आओ दोस्तों तम्हें एक किस्सा सुनाऊं, इती सी हंसी, इती सी खुशी से सभी का मन मोहा। पार्टी ऑन माई माइंड के तहत माइकल जैकसन को ट्रिब्यूट देते हुए टाय टॉक की प्रस्तुतियां काबिले तारीफ रही। विद्यार्थियों ने नाटी, भांगड़ा, कव्वाली आदि की मनमोहक आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब सम