आरकेएस की छमाही बैठक आज
नालागढ़| रोगीकल्याण समिति(आरकेएस) नालागढ़ की छमाही बैठक सोमवार को समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम नालागढ़ की अध्यक्षता में नालागढ़ अस्पताल में होगी। बैठक में छह माह के बीच में हुए कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में अन्य सुविधाओं खामियों को दूर करने संबंधी विभिन्न प्रस्ताव भी बैठक में पारित किए जाएंगे। आरकेएस के सदस्य सचिव बीएमओ नालागढ़ डॉ कुलदीप जसवाल ने कहा कि आरकेएस की इस छमाही बैठक में बीते छह माह में हुए कामकाज और प्रोग्रेस के बारे में विचार विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि सदस्यों के विचारों के बाद अस्पताल में पेश रही समस्याओं सुविधाएं बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, ताकि अस्पताल में मरीजों तीमारदारों को और अधिक सुविधाएं मुहैया हो सके। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वह तय समय में नालागढ़ अस्पताल में पहुंचे और अपने विचार रखे, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।