- Hindi News
- एचआरटीसी पेंशनर कल्याण मंच कोर्ट जाने की तैयारी में
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण मंच कोर्ट जाने की तैयारी में
नालागढ़| एचआरटीसीपेंशनर अपनी मांगें पूरी होने से पूरी तरह से आहत हैं और अब अपने हक के लिए वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को तैयार हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच का कहना है कि सरकार को बार-बार मांगें बताने के बावजूद सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है।
नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष बाबू राम की अध्यक्षता में नालागढ़ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब कोर्ट में ही सरकार से लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में सरकार द्वारा मांगेंं मानने पर खासा रोष जताया गया।
नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष बाबू राम सचिव रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को नवंबर माह की पेंशन नहीं मिली है, जबकि दिसंबर माह की पेंशन देय है और कुछ पेंशनर तो ऐसे भी है, जिन्हें रिटायर्ड हुए दो साल हो गए है, लेकिन आज तक उनकी पेंशन तक नहीं लगी है, जिससे उनका घर का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पेंशनरों को मांगों को दोहराते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों से पेंशन कि व्यवस्था की जाये और सेवानिवृति के 30 दिन के भीतर सभी भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम से एक वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को कोई भी भत्ता जिसमे पेंशन सहित ग्रैच्युटी, लीव इन कैशमेंट, कंप्यूट नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी जीपीएफ आदि अन्य भत्ते उन्हें दिए भी गए है, उनका ब्याज काट कर पैसा दिया गया है।
बैठक में सचिव रामस्वरूप चौधरी, कोषाध्यक्ष नहेंद्र सिंह, रतन चंद, कर्मचंद, जसपाल, ब्यास देव, हंसराज, सुरेंद्र, अजमेर सिंह, चनण सिंह, चूहड़ा राम, भाग सिंह, करनैल सिंह, तारा चंद, निर्मल सिंह, बुधराम, दाता राम मौजूद रहे।