छह महीने करना होगा और इंतजार
क्षेत्र के लोगों को अभी हाईवे के िलए छह महीने और फांकनी होगी धूल
^विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि विस सत्र में नालागढ़-स्वारघाट एनएच के उठाए प्रश्न के उत्तर में सीएम वीरभद्र सिंह ने आश्वस्त किया है कि हाईवे का कार्य चला हुआ है और इसे पूरा होने में 30 जून तक का समय लगेगा।
कई बार हो चुके है धरना प्रदर्शन, चक्का जाम अनशन
पिछलेकई सालों से इस हाईवे को लेकर जहां कई बार धरना प्रदर्शन चक्का जाम हो चुके है, वहीं क्षेत्र के विधायक ने धरना प्रदर्शन, अनशन और हाल ही में चक्का जाम तक किया है। एनएच की दुर्दशा को लेकर वर्ष 2009 से लेकर 2014 तक हर वर्ष धरना प्रदर्शन, अनशन, चक्का जाम तक किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों सहित पंचायत प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों अन्य संगठनों ने चक्का जाम, आमरण अनशन तक किए है, लेकिन हर बार मामले भी दर्ज हुए है। बावजूद इसके धरना प्रदर्शन चक्का जाम का दौर भी जारी रहा है। प्रशासन द्वारा हर बार आश्वासन ही दिए जाते है और चक्का जाम धरना प्रदर्शन स्थगित होते जाते है, लेकिन क्षेत्र की ज्वलंत समस्या जस की तस है। विधायक केएल ठाकुर ने स्वयं 23 मई, 2013 को मिनी सचिवालय परिसर में धरना प्रदर्शन और 16 जून, 2014 से 36 घंटे का अनशन और 27 नवंबर को सोबनमाजरा में चक्का जाम किया गया है, लेकिन बावजूद इसके सड़क के काम में गति नहीं आई।
भास्कर न्यूज|नालागढ़
औद्योगिकक्षेत्र बीबीएन के एकमात्र हाईवे नालागढ़-स्वाघाट के अच्छे दिन 6 माह बाद आएंगे। एनएच के कार्य को पूरा होने में लोगों को छह माह और कड़वे घंूट पीने पड़ेंगे और धूल फांकनी होगी। इस संदर्भ में नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने विस सत्र में सवाल दागा तो जवाब में सीएम ने उन्हें छह माह का समय दिया है। विधायक केएल ठाकुर ने अपने सवाल में पूछा की एनएच की दशा में कब सुधार होगा, जिस पर सीएम वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया की एनएच का कार्य चला हुआ है और इसे पूरा मुक मल होने में 30 जून तक का समय लगेगा।