- Hindi News
- सोलन में अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रहा आयोग: दावर
सोलन में अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रहा आयोग: दावर
प्रधानमंत्री15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक यहां राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कैप्टन प्रवीण दावर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कैप्टन प्रवीण दावर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सोलन जि़ला में महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत 1157 मुस्लिम, 97 इसाई, 535 सिख तथा 3 बौद्ध समुदाय के बच्चों और धातृ माताओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी प्रकार सोलन जिला में सर्वशिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत उर्दू के 10 और पंजाबी के 14 अध्यापक पीरियड आधार पर नियुक्त किए गए हैं जो कि बच्चों को उर्दू और पंजाबी की शिक्षा दे रहे हैं।
स्टूडेंट्सको दी छात्रवृत्ति
उन्होंनेकहा कि मिड डे मील योजना के अंतर्गत जि़ले में 1225 मुस्लिम, 9 इसाई तथा 158 सिख समुदाय के बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पर लगभग 5 लाख 68 हजार रुपए व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अल्पसंखक समुदाय के 132 बच्चों को वर्ष 2014-15 में अभी तक 3 लाख 90 हजार रुपए की छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं, जबकि 1392 अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को 1 लाख 56 हजार रुपए की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई। बैठक में डीसी सोलन मदन चौहान, एएसपी भगत सिंह ठाकुर, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा जीवन शर्मा, डाइट की प्रिंसिपल तपिंद्र कौर, जि़ला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रेणुका कंवर, एसएस चौहान, अशोक मैसी आदि उपस्थित थे।
स्वरोजगार के लिए दिया
कैप्टनप्रवीण दावर ने कहा कि स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सोलन जि़ला में अल्पसंख्यक समुदाय के सात स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनमें 70 सदस्य हैं और इनको इस योजना के अंतर्गत समुचित ऋण और उपदान उपलब्ध करवाए गए, ताकि वे अपना स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने कहा कि शहरी मजदूरी रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत नालागढ़ में 6 मुस्लिम समुदाय के बच्चों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए 50-50 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया। मनरेगा के अंतर्गत समुदाय के 111 परिवारों ने काम के लिए आवेदन प्रस्तुत किए और उनको वर्ष 2014-15 में रोजगार उपलब्ध करवाया इस पर 2 लाख 23 हजार रुपए खर्च किए गए।
कौशल विकास पर 3.72 लाख खर्च
उन्होंनेबैठक में कहा कि प्रदेश अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा सोलन जि़ला के मुस्लिम समुदाय के 8 पात्र व्यक्तियों को 14.80 लाख रुपए के ऋण प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कल्याण विभाग द्वारा मुस्लिम समुदाय के 6 बच्चों को कम्प्यूटर एप्लीकेशन छात्रवृति के अंतर्गत 36 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई जबकि कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 77 मुस्लिम, 42 सिख, 3 इसाई और 2 बौद्ध समुदाय के पात्र युवाओं के कौशल विकास पर 3 लाख 72 हजार रुपए की राशि व्यय की गई।
सोलन में 15 सूत्रीय कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रवीण दावर