पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैतृक घर से हरिपुर बाबा तक पैदल किया मार्च

पैतृक घर से हरिपुर बाबा तक पैदल किया मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दून के विधायक रामकुमार चौधरी की आशीर्वाद रैली के शुभारंभ पर हरिपुर संडोली स्थित गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद अपने परिजनों के साथ विधायक।

भास्कर न्यूज| नालागढ़/मानपुरा

दूनके विधायक रामकुमार चौधरी ने शनिवार अपने पैतृक घर हरिपुर संडोली से पदयात्रा शुरू हुई और सबसे पहले उन्होंने हरिपुर संडोली स्थित गुरुद्वारे में परिजनों संग शीश नवाया और उसके बाद यह काफिला आगे रवाना हुआ। एक समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दून के विधायक का जीत के बाद का यह जश्न है। विधायक उनके समर्थक पैदल ही पदयात्रा करते रहे, जबकि अन्य लोग दोपहिया वाहनों चार पहिया वाहनों में चले रहे। करीब 200 वाहनों के काफिले के साथ विधायक का जगह जगह पर स्वागत किया गया। काफिले में विधायक के पिता पूर्व विधायक चौधरी लज्जाराम, प|ी निधि, भाई नप अध्यक्ष मदन चौधरी, हरभजन चौधरी अन्य रिश्तेदारों सहित समर्थक शामिल रहे।

दून विस क्षेत्र के पवित्र स्थल हरिपुर बाबा के दर पर विधायक की आशीर्वाद यात्रा संपन्न हुई। यहां उन्होंने अपने परिवार संग की गई सुखना (मन्नत) पूरी की और झंडा फहराकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधायक का यह काफिला वापिस अपने पैतृक गांव पहुंचा और जगह जगह लोगों से विधायक मिलते रहे।

भतीजीकी शादी के चलते नहीं हो रहा बड़ा जश्नः विधायकरामकुमार चौधरी ने कहा कि उनके भाई की बेटी यानी भतीजी की शादी के चलते बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बड़े भव्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करना था, लेकिन भतीजी के विवाह के चलते इस कार्यक्रम को आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

संबंिधतखबर पेज 3 पर भी