पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूसा: कॉलेजों के लिए पहली ग्रांट जारी

रूसा: कॉलेजों के लिए पहली ग्रांट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन कॉलेजों को मिलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट%जीसी हरिपुरधार,बंगाणा, पांगी, जयसिंहपुर, जीसी नौरा, हरिपुर गुलेर, जीसी आनी, हरिपुर, जीसी सलुणी, बंजार, बासा, सुन्नी, नेरवा, नुरपूर, भोरंज, बीटन, राजगढ़, भरमौर, द्रंग-नारला, नगरोटा बगवां, शाहपुर, बड़सर, शिलाई, संगड़ाह, तीसा सलूणी कॉलेज को इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट मिलेगी।

रूसा के तहत 8.85 करोड़ की ग्रांट मिली थी। इसे कॉलेजों को जारी कर दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विटी इनिश्यटिव अपग्रेडेशन के लिए ग्रांट जारी की गई है। डाॅ.अमरदेव, स्टेटप्रोजेक्ट डायरेक्टर, रूसा

इक्विटी इंनेशेटिवग्रांट के लिए प्रदेश के 30 कॉलेजों का चयन किया गया है। इनमें जीसी धर्मशाला, पालमपुर, रिकांगपिओ, नगरोटा बगवां, भरमौर, राजगढ़, संगड़ाह, ढलियारा, नादौन, आरकेएमवी, हमीपुर, सरकाघाट, थुरल, बंगाणा, बीटन, कुकमसेरी, जयसिंहपुर, चंबा, चवाड़ी, ऊना, अंब, दौलतपुर चौका, नालागढ़, सुजानपुर, इंदौरा, स्वरस्वती नगर, शिलाई, झंडूता, धर्मशाला, शाहपुर कॉलेज शामिल हैं।

केंद्र सरकार से दस कंपोनेंट के तहत अप्रूव हुआ है बजट

हिमाचलके कॉलेजाें को पहले साल 10 कंपोनेंट के तहत बजट अप्रूव हुआ है। इनमें प्रोफेशनल कॉलेज के लिए 26 करोड़ का बजट अप्रूव हुआ है। पहले साल 13 करोड़ मिलना प्रस्तावित है। इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट के िलए कुल 20 करोड़ अप्रूव हैं। पहले साल 10 करोड़ मिलेगा। न्यू मॉडल कॉलेज के लिए 24 करोड़ का बजट अप्रूव हुआ है। इन्हें पहले साल 12 करोड़ मिलेगा। अपग्रेडेशन कॉलेज टू मॉर्डन कॉलेज के लिए 4 करोड़ अप्रूव हुआ है। पहले साल 2 करोड़ मिलना प्रस्तावित है। 25 कॉलेजों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट मिलना प्रस्तावित है। इन कॉलेजों को 1-1 करोड़ मिलेगा। 30 कॉलेजों को इक्विटी इनिश्यटिव ग्रांट मिली है। ग्रांट जारी होने के बाद कॉलेजों में ढांचागत सुिवधाएं जुटाई जाएंगी।

रूसा का विरोध

रूसा का लगातार छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि शिक्षकों की नियुक्ति के बगैर ही इसे लागू कर दिया। विवि प्रशासन खुद भी इसके लिए तैयार नही है, इसलिए विवि प्रशासन ने परिसर में अभी तक इसे लागू नहीं किया है।

इन्हें इक्विटी इनिश्यटिव

भास्कर न्यूज | शिमला

राष्ट्रीयउच्चतरशिक्षा अभियान (रूसा) के तहत राज्य के कॉलेजों को पहली ग्रांट जारी हुई है। शिक्षा विभाग ने 8.85 करोड़ रुपए ग्रांट के तह