पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेडमिंटन में लोहारघाट ने पंजैहरा को दी शिकस्त, प्रतियोगिता का

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेडमिंटन में लोहारघाट ने पंजैहरा को दी शिकस्त, प्रतियोगिता का समापन होगा अाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहन में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

नालागढ़ की प्राथमिक स्तरीय खेलकूद के दूसरे दिन कबड्डी मुकाबले में आपस में भिड़ती छात्राएं।

अमित, सरिता युवराज की दौड़ सबसे तेज

नाहन|प्राथमिकपाठशालाओं की जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को चंबा ग्राउंड में हुआ। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में अमित पहले, राकेश युवराज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की इसी प्रतियोगिता में सरिता पहले प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में युवराज पहले सन्नी दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता में सरिता प्रियंका क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के बीच हुए कबड्डी मुकाबले में धौण केंद्र ने मॉडल केंद्र को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी मुकाबले में केंद्र धौण की लड़कियों ने कन्या पाठशाला केंद्र की लड़कियों को हराकर प्रथम स्थान पर बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल केंद्रों के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक बिरला स्कूला में होगी। इस प्रतियोगिता में पांच केंद्र पाठशालाओं के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। चंबाह, केंट, मॉडल कन्या स्कूल, धौण के अलावा एक निजी स्कूल हिल्स, एसवीएन, कंवर हरनाम सिंह मैमोरियल, किंडर गार्डन इस्लामिया स्कूल के 100 बच्चे भाग ले रहे हैं।

कबड्डी में पंजैहरा फर्स्ट, लोहारघाट रहा सेकंड

भास्कर न्यूज| नालागढ़

शिक्षाखंड नालागढ़ के तहत उपमंडल के रामपुर बासोवाल स्कूल में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कई मुकाबलों ने कई जोन विजेता बने। बेडमिंटन छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में पंजैहरा जोन ने राजपुरा जोन, खो-खो छात्र वर्ग फाइनल मुकाबले में लोहारघाट जोन ने राजपुरा जोन, खो-खो छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोहारघाट जोन ने पंजैहरा जोन और कबड्डी छात्रा वर्ग में पंजैहरा जोन ने लोहारघाट को पटखनी देकर खिताबी ट्राफी पर कब्जा जमाया। खंड स्तरीय तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 124 स्कूलों के 4 जोनों के 218 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल, बेडमिंटन, एथलेटिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

नालागढ