पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों को धुना

कंपनी के सिक्योरिटी गार्डों को धुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| नालागढ़-भरतगढ़मार्ग पर भाटियां स्थित कस्टड निर्माता एक उद्योग के साथ लगते मकानों के करीब 10-15 लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों सहित कर्मचारी की पिटाई कर डाली। सिक्योरिटी गार्ड के बयान पर नालागढ़ पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज बयान में भाटियां स्थित विकफिल्ड उद्योग के सिक्योरिटी गार्ड बलदेव राज ने बताया कि शनिवार शाम को उद्योग परिसर के गेस्ट हाउस में जश्न समारोह चल रहा था, जिस पर पड़ोस के लोग उनके पास आए और शोर बंद करने को कहने लगे। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि समारोह थोड़ी देर बाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन करीब 10-15 लोगों ने उसे और उसके साथ अन्य सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी की निर्मम धुनाई कर डाली, जिससे उन्हें चोटें आई है।