- Hindi News
- नालागाढ़ में नहीं लगेगी अब कोई रेहड़ी फड़ी
नालागाढ़ में नहीं लगेगी अब कोई रेहड़ी-फड़ी
नालागढ़| नालागढ़शहर में अब कोई रेहड़ी फड़ी नहीं लगेगी। परिषद ने इसके लिए स्थलों का निर्धारण करके 100 रेहड़ी फड़ी धारकों के आई कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी-2009 के तहत परिषद ने सूची तैयार करके जगहों का चयन कर लिया है, जिनमें रामशहर रोड के पास परिषद के वार्ड-2 स्थित विश्राम गृह के समीप ही स्थल चयनित किए गए है, जहां यह रेहड़ी फड़ी लगेगी।
बनेगीखोखा मार्केटः नगरनिकाय क्षेत्र में स्थापित रेहड़ी फड़ी धारकों के लिए सरकार ने एक विशेष नीति तैयार की है, जिसके तहत रेहड़ी फड़ी धारकों के लिए नेशनल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी-2009 बनाई है। इसे तीन प्रकार की कैटेगरी में विभाजित किया गया है, जिनमें मूविंग (एक स्थान से दूसरे स्थान), स्टेबल (एक स्थान पर खड़ी रहने वाली) पैरीटेटिक (घूमंतू) बनाई गई है। इस नीति से इन रेहड़ी फड़ी धारकों के उत्थान होगा और सुधार होगा।
नगर परिषद अध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि नेशनल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के तहत आई कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं स्थलों का निर्धारण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन चिन्हित स्थलों पर रेहड़ी फड़ी लगने से शहर के अतिक्रमण से निजात मिलेगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।