जोगिंद्रा बैंक का नया भवन बनकर तैयार
हंडूररियासत के राजा जोगिंद्र सिंह के समय से पहली बैंक की शाखा का दर्जा प्राप्त जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक का नया भवन बनकर तैयार हो गया है।
जल्द ही पुराने भवन से कामकाज नए भवन में स्थानांतरित होगा और उसके बाद पुराने भवन को डिस्मेंटल करके वहां चहारदीवारी रैंप का निर्माण किया जाएगा, ताकि इसका विधिवत उद्घाटन करवाया जा सके। 16 अक्तूबर, 2011 को इसका शिलान्यास होने के बाद निर्माण का कार्य बीएसएनएल द्वारा शुरू किया गया और करीब अढाई साल में इसका भवन तैयार हो चुका है। 90 साल से यह बैंक पुराने भवन में ही चल रहा है। नालागढ़ का जोगिंद्रा बैंक बहुत पुराना है। 14 अगस्त, 1924 में चंद लोगों द्वारा चांदी के सिक्के जमा करके शुरू हुए इस बैंक की आज 22 शाखाएं है, जबकि एक विस्तार पटल, एक पे आफिस एक मोबाइल कउंटर शामिल है। आज इस बैंक की डिपोजिट 100 करोड़ है।
बताया जाता है कि जोगिंद्रा बैंक का निर्माण तत्कालीन राजा जोगिंद्र सिंह के नाम पर शुरू हुआ है। हंडूर रियासत के राजा जोगिंद्र सिंह के नाम पर शुरू हुए इस बैंक का नाम रखा गया है। जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मोहन मेहता ने कहा कि भवन बनकर तैयार है और भवन के भीतर कैबिनों की फिटिंग और फर्नीचर स्थापित कर दिए गए है और पुराने भवन को तोडऩे का टेंडर कर दिया गया है और वहां चारदीवारी रैंप का निर्माण होने के बाद इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।