- Hindi News
- ब्वॉयज में कुपेश और कर्ण, गर्ल्स में सानिया मिर्जा बनी बेस्ट एथलीट
ब्वॉयज में कुपेश और कर्ण, गर्ल्स में सानिया मिर्जा बनी बेस्ट एथलीट
नालागढ़ में तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्राइमरी खेलकूद हुई संपन्न
तीन दिवसीय प्राथमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कारों के साथ।
भास्कर न्यूज| नालागढ़
उपमंडलके रामपुर बासोवाल स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्राईमरी स्कूलों की रविवार को संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में पंजैहरा जोन ने ओवरऑल की ट्राफी अपने नाम की। छात्र वर्ग में पंजैहरा जोन का कुपेश और राजपुरा जोन का कर्ण, जबकि छात्रा वर्ग में सानिया मिर्जा बेस्ट एथलीट बने। समापन समारोह में सेवानिवृत्त बीईईओ वृंदावती विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। समारोह की अध्यक्षता बीईईओ नालागढ़ कृष्ण लाल ने की।
नालागढ़ क्रीड़ा संघ के सचिव एवं पीटीएफ प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि खंड स्तरीय तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 124 स्कूलों के 4 जोनों के 218 खिलाड़ी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब यह विजेता खिलाड़ी कंडाघाट जोन के ममलीग में 21 सितंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे। भाषण प्रतियोगिता में केशव गौतम प्रथम, लोकनृत्य में राजपुरा प्रथम, लोहराघाट द्वितीय, समूह गान में राजपुरा प्रथम, लोहारघाट द्वितीय, एकल गान में राजपुरा का आदित्य रतन प्रथम, एकांकी में राजपुरा जोन प्रथम रहा।
बेडमिंटन छात्र वर्ग में पंजैहरा जोन प्रथम राजपुरा जोन द्वितीय, खो-खो छात्र वर्ग में लोहारघाट जोन प्रथम, राजपुरा जोन द्वितीय, खो-खो छात्रा वर्ग में लोहारघाट जोन प्रथम, पंजैहरा जोन द्वितीय, कबडडी छात्रा वर्ग में पंजैहरा जोन प्रथम लोहारघाट द्वितीय रहा, जबकि कबडडी छात्र वर्ग में पंजैहरा जोन प्रथम राजपुरा जोन द्वितीय रहा। मु यातिथि सेवानिवृत बीईईओ वृंदावती ने कहा कि विद्यार्थी काल में पढ़ाई के साथ खेलों का महत्व भी जरूरी है, खेलों से जहां विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक विकास होता है, वहीं खेलों में आगे चलकर खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है। नालागढ़ क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सीएचटी दलीप चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पीटीएफ, क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों अध्यापकों को बधाई दी।
समापन समारोह में नालागढ़ क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सीएचटी दलीप चौधरी, नालागढ़ क्रीड़ा संघ के सचिव एवं पीटीएफ प्रधान सुखदेव सिंह, प्रबंध सचिव अनोख सिह, पीटीएफ महासचिव रवि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह, बीईईओ नालागढ़