पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैरहािजर अिधकारियों को भेजेंगे नोिटस

गैरहािजर अिधकारियों को भेजेंगे नोिटस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| बीडीसीनालागढ़ की आयोजित त्रैमासिक बैठक में विभिन्न महकमों के अधिकारियों के गैरहािजर होने का मुद्दा खूब गूंजा। चेयरमैन वंदना ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में जब कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे तो चेयरमैन, वाइस चेयरमैन बलविदर ठाकुर सहित मेंबरों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। समिति ने निर्णय लिया कि गैरहािजर रहे अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे, वहीं इस संबंध में उपमंडल प्रशासन सहित सरकार के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रति वार्ड 60 हजार रुपए के हिसाब से बीडीसी सदस्यों में 24 लाख रुपए आबंटित किए गए, वहीं सड़क, बिजली, पानी, बसों आदि के मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।

बीडीसी वाइस चेयरमैन बलविंदर ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों के अनुपस्थित रहने का मामला वह एसडीएम नालागढ़ सहित मुख्ययमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाया जाएगा। जिन समस्याओं को बैठक में रखा जाता है, वह समस्या आगामी तीन माह की होती है, ऐसे में तीन माह के कार्य लंबित हो जाते हैं।

बैठक में बीडीसी वाईस चेयरमैन बलविंदर ठाकुर, मेंबर भाग सिंह, शीतल ठाकुर, राजीव भल्ला, शेर सिंह, सोहन सिंह, सुनीता देवी, बलविंद्र कौर, सोमनाथ, हरमिंद्र सिंह, रामपाल, प्रेम चंद, बलदेव सिंह, लशविंद्र सिंह, पूजा वर्मा, जसविंद्र कौर उपस्थित रहे।