पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस क्विज में तन्वी की टीम रही फर्स्ट

साइंस क्विज में तन्वी की टीम रही फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीटी प्रतियोगिता में वैभव, संगम जीते

सोलन| दुर्गापब्लिक स्कूल सोलन में आयोजित आईके सबलोक मेमोरियल जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग का खिताब वैभव नेगी ने जीता। वैभव ने अरुण चाैहान को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग का खिताब संगम डोगरा ने जीता। संगम ने ईशिता नेगी को पराजित किया। अन्य आयु वर्ग में रोयल संधू ने गगनदीप राणा, इशिता नेगी ने संगम डोगरा को हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीती। लड़कियों के वर्ग में सरगम डोगरा ने सोलानी माधम सिंह ने प्रशांत दुबे को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके अलावा कुनाल ने विभोर धांडां साक्षी और जरयाल ने सोनाक्षी डोगरा पर जीत हासिल कर अपने वर्ग की प्रतियोगिता जीती। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ रोहित सबलोक डॉ. शुभ्रा सबलोक ने विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला सोलन टेबल टेनिस संघ के उपप्रधान रमन कपिला, कोषाध्यक्ष भानू शर्मा, सलाहकार प्रदीप गुप्ता, राजीव कोहली, अमर सिंह, संजय महाजन अादि मौजूद थे।

परवाणू में ओजोन डे के मौके पर जागरुकता रैली निकालते परवाणू सीसे स्कूल के छात्र।

गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में आयेाजित साइंस क्विज में भाग लेते विद्यार्थी।

भास्कर न्यूज| सोलन

वर्ल्डओजोन डे के अवसर पर नौणी यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के स्पेस क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का प्रभाव, निवारण, संरक्षण, नवीनीकरण स्रोत पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस मौके पर बोलते हुए पर्यावरण विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. सतीश भारद्वाज ने बताया कि वायुमंडल में मौजूद ओजोन लेयर दिनोंदिन पतली होती जा रही है। इससे पैराबैंगनी किरणें सीधी धरती पर रही है, जिससे चमड़ी के कैंसर, चमड़ी के रोग अन्य कई रोग फैल रहे हैं। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें ओजोन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में छात्रा तन्वी कपूर की टीम पहले, हुकमचंद की टीम दूसरे और भाविता शर्मा रजत शर्मा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

नालागढ़ःगीतांजलि स्कूल में प्रॉसपेरिटी रहा अव्वल

नालागढ़ | वर्ल्डओजोन डे के अवसर पर शहर के गीतांजलि स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों के मध्य साइंस क्विज कंपीटिशन आयोजित किया। इसमें प्रॉसपेरिटी हाउस प्रथम, ब्