मनप्रीत दुमछेड़ी ने जीती बड़ी माली
नालागढ़| विकासखंड नालागढ़ की ढांग निहली पंचायत ने ग्रामीणों के सहयोग से सवा लाख की छिंज का आयोजन करवाया। इसमें बड़ी माली का खिताब मनप्रीत दुमछेड़ी के नाम रहा, जबकि उपविजेता काजा जम्मू पहलवान रहा। विजेता को 11,000 रुपए पगड़ी, जबकि उपविजेता पहलवान को 10,000 रुपए नकद पारितोषिक प्रदान किए गए। पंचायत उपप्रधान हेम सिंह ने इस कुश्ती दंगल को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग का आभार जताया। इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के सदस्य हरपाल सिंह पाल, पंचायत उपप्रधान हेम सिंह, नंबरदार मोती राम, पंच हरबंस सिंह, किशन, कुलदीप सिंह दीपा, मनी सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व पंच प्रेम चंद भाग सिंह उपस्थित रहे।