पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी क्लब ने कॉलेज में रोपे पौधे

रोटरी क्लब ने कॉलेज में रोपे पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| रोटरीक्लब नालागढ़ के तत्वावधान में नालागढ़ कॉलेज के पर्यावरण क्लब के सहयोग से कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.द्वारिका धरेला ने पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष नरोत्तम बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष जयपाल बंसल ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक गतिविधियों में बराबर भागीदारी सुनिश्चित बनाता है। पर्यावरण क्लब की अध्यक्ष प्रो.मंजुला शर्मा, प्रो.पंकज वशिष्ठ, रोटरी क्लब महासचिव डा.गगन जैन, रोटेरियन मनोहर बंसल, दविंद्र भाटिया, इनर व्हील क्लब की सदस्य डॉ.आशिमा जैन, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता बंसल उपस्थित थे।