पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी लोग सुरक्षित िनकले

सभी लोग सुरक्षित िनकले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर में 22 दिन फंसने के बाद नालागढ़ पहुंचा बिलाल अपने माता-पिता के साथ।

कहा सामान्य नहीं हालात

भास्कर न्यूज| नालागढ़

अपनीआंखों के सामने जम्मू कश्मीर में आई त्रासदी का देखा मंजर और अपनी आंखों के सामने नदी के बहाव में बहती गाड़ियों और लोगों को देख नालागढ़ का बिलाल आज भी सिहर उठता है। 22 दिनों तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में फंसा नालागढ़ का युवक बिलाल अपने ड्राइवर और गाड़ी सहित सुरक्षित तो निकल आया है। लेकिन आज भी जब वह सोचता है तो उसके सामने त्रासदी की तस्वीर सामने आती हैं, जिससे वह सहम उठता है।

बिलाल चौधरी ने बताया िक श्रीनगर के हालात अच्छे नहीं है, वहां 8 से 10 फुट पानी है और पेड़ों पर गाडि़यां लटकी हुई हंै अभी भी लोग दूसरी मंजिल पर रह रहे हंै। नालागढ़ सुरक्षित लौटने से पिता मोहम्मद असलम चौधरी माता फरजाना बेगम सहित बहनों रिश्तेदारों में खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं उनकी अटकी सांसों को नई जान मिली है।