पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ का कबड्डी की ट्राफी पर कब्जा

नालागढ़ का कबड्डी की ट्राफी पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| जिलास्तरीय प्राइमरी खेलकूद प्रतियोगिता में नालागढ़ ब्लॉक ने कबड्डी के फाइनल मुकाबले में रामशहर ब्लॉक को कड़ी शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबला जहां शानदार रहा, वहीं रोचक भी रहा, क्योंकि नालागढ़ ब्लॉक ने रामशहर ब्लॉक को मात्र 2 रनों से पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया है, वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर कई पदक झटके है। प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला के ममलीग स्कूल में आयोजित हुई।

खंड क्रीड़ा सचिव एवं पीटीएफ प्रधान सुखदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ खंड के अन्य खिलाडिय़ों में कुपेश पाल ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, कर्ण ने ऊंची कूद द्वितीय स्थान, जश्नप्रीत कौर ने ऊंची कूद में प्रथम, मनप्रीत कौर ने लंबी कूद में द्वितीय, सानिया मिर्जा ने 200 मीटर दौड़ में तृतीय, मनप्रीत कौर ने 50 मीटर दौड़ में द्वितीय, अजय ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय, क्रॉस कंट्री में भूपेश ने तृतीय, सानिया मिर्जा ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक नालागढ़ उपमंडल के रामपुर बासोवाल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने के बाद चयनित खिलाड़ी खंड नालागढ़ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे।

नालागढ़ खंड के विजेता खिलाड़ी पीटीएफ प्रधान अध्यापकों के साथ।