पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की पुलिस ने जांच की शुरू

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की पुलिस ने जांच की शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| पासपोर्टकार्यालय से वेरिफिकेशन के लिए आए जाली जन्म प्रमाण पत्र की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। जन्म प्रमाण पत्र का क्रमांक सही है, लेकिन जानकारियों सहित ईओ के हस्ताक्षर फॉरमेट में पाई गई खामियों को बाद परिषद ने यह मामला पुलिस के ध्यान में लाया है। अब इस मामले में पुलिस जहां पासपोर्ट कार्यालय जालंधर का रिकार्ड खंगालेगी, वहीं जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने वाले लोगों से भी गहनता से पूछताछ करेगी। क्योंकि परिषद रिकार्ड के मुताबिक वीर उर्फ विराज सिंह का जन्म 14 जनवरी, 2010 का दर्ज है और परिषद में इसका रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी, 2010 को हुआ है। इस लिहाज से बच्चे की आयु मात्र 4 साल है। ऐसे में इस बच्चे के अभिभावकों से पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी कि जन्म प्रमाण पत्र को जाली कैसे और किससे बनवाया गया है।