कांग्रेस को करेंगे मजबूत
सदस्यता अिभयान के लिए सोलन कांग्रेस की टीम घोषित
नालागढ़ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष असीम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई जिसमे पार्टी गतिविधियों पर चर्चा उसे मजबूती देने पर विचार विमर्श किया गया।
चेयरमैन बावा हरदीप ने अपने संबोधन में कहा की लोगों की समस्याएं दूर करने क्षेत्र के विकास के लिए माह में दो बार बैठक का आयोजन किया जाए और उसमें अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाई जाए ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा मौके पर ही हो सके। पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा की पार्टी का विघटन चाहने वाले कभी भी पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते। इसलिए सभी को संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करना चाहिए ताकि आने वाले पंचायत नगर निकाय चुनाव में पार्टी जीत हासिल करे।
नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को संगठित होकर पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजागरण तक पहुंचाया जाएगा।
चेयरमैन बावा हरदीप सिंह, पूर्व विधायक लखविंदर राणा अवतार सैणी,उपाध्यक्ष लछमिंद्र सिंह, बैठक में नानक चंद धीमान, दीपक बिष्ट, रामप्रकाश, वंदना बंसल, प्रकाश चंद सैणी, रणजीत सिंह ठाकुर, हरिकृष्ण, महासचिव कर्मचंद गौतम, जगदीश सिंह, रणविजय ठाकुर, रामआसरा, मदन चौधरी, जोगिंद्र जिंदू, रामकुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुलोचना देवी, पोहू लाल, सीताराम चौधरी, जगतार सिंह सैणी, अश्वनी कुमार, हुकमदीन, कश्मीरा, सतनाम सिंह, सावित्री, गुरमुख, नंद लाल, सुरमुख सिंह, अंबल खान, रविंद्र सिंह गोला शामिल रहे।
नाहन| सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल 14 दिसंबर को साढ़े 11 बजे पांवटा के तहत नाग देवता मंदिर परिसर सालवाला में राज्य स्तरीय कोली समाज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि कर्नल शांडिल 15 दिसंबर को सांय तीन बजे डीसी कार्यालय में अनुसूचित जाति उप-योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेगें 16 दिसंबर को ददाहू हरिपुरधार का प्रवास करेंगे।
सराहां| पच्छादकांग्रेस मंडल अगामी 14 दिसंबर से चार दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू करेगी। मंडल के महासचिव श्याम लाल फरमाहे