आज कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा
सोलन| हिमाचलप्रदेश आईपीएच वाटर वर्क्स क्लर्क एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को आईपीएच रेस्ट हाउस नालागढ़ में होगी। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला प्रधान रामप्रकाश संधु ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में किए कार्यों पर चर्चा भी जाएगी।