पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश ट्रक यूनियन के प्रधान ज्ञान का निधन

प्रदेश ट्रक यूनियन के प्रधान ज्ञान का निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्‌दी| एशियाकी सबसे बड़ी नालागढ़ ट्रक यूनियन में 23 वर्ष तक प्रधान रह चुके सरदार ज्ञान सिंह का शनिवार को फोर्टिज अस्पताल मोहाली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शोक जताया है।

सरदार ज्ञान सिंह का जन्म 12 जुलाई, 1926 को दून हलके के लेही गांव में हुआ था। उन्होंने 1981 तक पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने पांच वर्ष पूर्व ही वीआरएस लेकर समाज की सेवा में गए। वह जहां ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े थे वहीं बीडीसी जिला परिषद के लिए भी वह चुने जाते रहे। कुछ समय तक वह नालागढ़ बीडीसी के वाइस चेयरमैन भी रहे। दो बार वह ट्रक यूनियन के महासचिव रहने के बाद वह लगातार 23 वर्ष तक बतौर प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी सेवाएं दी। गत कुछ दिनों पूर्व बीमारी के चलते उन्होंने प्रधान पद से त्याग पत्र दे दिया था। वर्तमान में वह प्रदेश ट्रक यूनियन के चेयरमैन पद पर तैनात थे।

ज्ञान सिंह के निधन पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्या र|, मुकेश जैन, अश्विनी शर्मा, एमबी गोयल, दर्शन सिंह, हंसराज चंदेल, लवली कौशल, राजेंद्र, अशोक कुमार, करनैल सैणी, लच्छमण दास, कमल चौधरी, राम सिंह, रामलोक, नसीब सिंह, सुमन कंवर, गोपाल चंद नेगी, विमल किशोर, माधोराम मेहता, हरनेक, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चौधरी, बग्गाराम, जीतराम चौधरी, एके पुरी, केशव आदि ने शोक व्यक्त किया है।