पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतांवाला ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

रोहतांवाला ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुरा| जयमाता स्पोर्ट्स क्लब सोभनमाजरा द्वारा करवाई गई कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहतांवाला ने सोभनमाजरा की टीम को 2 अंकों के पराजित कर ट्राफी अपने नाम कर ली। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट आयोजक पवन कौशल ने बताया कि बच्चों के लिए यह टूर्नामेंट करवाया गया था। इसमें करीब 20 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सोभनमाजरा रोहतांवाला की टीम में हुआ। इस मुकाबले में रोहतांवाला की टीम ने सोभनमाजरा की टीम को 2 अंकों से हरा दिया। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने विजेता उपविजेता टीमों को इनाम की रकम ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर शिरोमणी अकाली दल के प्रदेश सचिव सरदार इंद्र सिंह, भाग सिंह, पूर्व उपप्रधान हाकम सिंह, मनोहर लाल, शिव कुमार, सतपाल, पप्पू अमरीका, मालती देवी, राम कुमार, संजू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।