पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध अवैज्ञानिक खनन में वसूला 63 लाख जुर्माना

अवैध अवैज्ञानिक खनन में वसूला 63 लाख जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़|औद्योगिक क्षेत्रबीबीएन में खनन पर मिली दो शर्तों की छूट के बावजूद अवैध अवैज्ञानिक ढंग के खनन की रोकथाम में उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई में 63 लाख का जुर्माना वसूला गया है। अप्रैल, 2014 से अब तक की गई कार्रवाई में 445 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 58 लाख, जबकि अवैध खनन सामग्री से 4.79 लाख रुपए वसूलकर सरकार के कोष में जमा करवाया है। वाहनों मे 333 टिप्पर, 85 टिप्पर 27 जेसीबी शामिल है, जबकि अवैध खनन में एक क्रशर को भी बंद करवाया गया है। एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने माईनिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से यह कार्रवाई अमल में लाई है। अवैध अवैज्ञानिक ढंग के खनन रोकने के लिए उपमंडल प्रशासन ने उपमंडल स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया हुआ था और एसडीएम स्वयं भी अवैध खनन कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए दबिशें देते रहे है और इस दौरान की गई कार्रवाई के तहत यह राजस्व अर्जित किया गया है। एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने कहा कि उपमंडल में अवैध अवैज्ञानिक ढंग के खनन से उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और अवैध अवैज्ञानिक ढंग का खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसा करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।