पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ पर पकड़ मजबूत करने के दिए टिप्स

बूथ पर पकड़ मजबूत करने के दिए टिप्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग में जहां बूथ पालकों को बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा गया, वहीं दूसरी ओर शिमला स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय पर युकां द्वारा किए गए हमले के विरोध में रोष मार्च निकाला गया।

भाजपाईयों ने शिमला कार्यालय पर हुए हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को नालागढ़ भाजपा के कार्यालय में भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग में शिमला संसदीय सीट के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बलदेव भंडारी बतौर मुख्यातिथि पधारे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष टेकचंद चंदेल ने की। विधायक केएल ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में एडवोकेट रविंद्र सिंह, आशुतोष वैद्य, बहादुर खान, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र राणा, महेश शर्मा, बलदेव ठाकुर, नसीब चौधरी, नंद लाल, रविंद्र सांख्यान, सौरभ धीमान, इंदू शर्मा, हरमिंद्र सिंह, जयप्रकाश, अमृत लाल जैन, मेहुल मेहता आिद भाजपा नेता मौजूद रहे।

ओछी राजनीति पर उतरी कांग्रेस: केएल ठाकुर

इसमौके पर पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी कटौती की गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार आने से पूरे देश को एक नई पहचान मिली है। विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए हमले से कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और इस मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। मंडलाध्यक्ष टेकचंद चंदेल ने कहा कि द्वितीय चरण में 10 फरवरी से 15 मार्च तक डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसे महासंपर्क अभियान भी कहा जाएगा। इसके तहत जो सदस्य पर्ची के तहत भी बने हंै, उन्हें डिजीटल सदस्य बनाया जाएगा। मोबाइल से भी सदस्य जोड़े जाएंगे।

बूथ पालकों को संबोधित करते शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया।

युकां के हमले के विरोध में रोष मार्च निकाला