सफाई के लिए किया जाएगा कमेटी का गठन
मानपुरा|बीबीएन क्षेत्रको रूप से स्वच्छ बनाने के लिए बीबीएनडीए ने कवायद शुरू कर दी है। इसी को लेकर बीबीएनडीए के कार्यकारी अधिकारी एसडीएम नालागढ़ ने औद्योगिक संस्थाओं ,रोटरी क्लब, समाजसेवी संस्थाओं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया। बैठक में बीबीएन को स्वच्छ बनाने के लिए सभी संस्थाओं के सुझाव लिए गए। यह निर्णय लिया गया कि स्वयंसेवियों की एक कमेटी गठित की जाए जिसमें उद्योगपेितयों, व्यापारियों आम आदमी को शामिल किया जाएगा फंड एकत्रित किया जाए। सबसे पहले किसी एक क्षेत्र को रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाए अगर इसमें कामयाबी मिलती है तो इसे पूरे क्षेत्र में लागू किया जाएगा।