- Hindi News
- नालागढ़ नप में नहीं बनी वार्ड स्तरीय कमेटियां
नालागढ़ नप में नहीं बनी वार्ड स्तरीय कमेटियां
नालागढ़|परिषद केतहत वार्डों के समुचित विकास और सरकार की प्रायोजित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत बनने वाली वार्ड स्तरीय कमेटियों के गठन पर पार्षद गंभीर नहीं है। नगर परिषद नालागढ़ के तहत 9 वार्डों में से सिर्फ वार्ड-7 में ही यह कमेटी बनी है, लेकिन कमेटी की बैठक नहीं हो सकी है।
प्रदेश सरकार द्वारा तीन साल पहले नगरपालिका अधिनियम की धारा 51 के तहत परिषद के तहत वार्डों में कमेटियों का गठन के आदेश जारी किए हंै। वार्ड स्तर पर बनने वाली कमेटी में प्रत्येक वार्ड में वार्ड सभा गठित होनी है, जिसके तहत वार्ड के लोगों को इसका सदस्य बनाया जाता है। वार्ड सभा के सदस्य बैठक कर वार्ड कमेटी का गठन करते हैं, जिसमें संबंधित वार्ड का पार्षद इसका अध्यक्ष हाेता है। 9 सदस्यों को इसमें शामिल करते हैं, जिसमें 50 फीसदी भागीदारी महिलाओं की होती है। वार्ड सभा वर्ष में दो बार बैठक करती है, जबकि वार्ड कमेटी दो माह में एक बार। वार्ड कमेटी के कार्यों में सफाई, गली, स्ट्रीट लाइट, गलियां, नालियां आदि के कार्यों की समीक्षा करती है और इसकी सूची बनाकर परिषद को सौंपती है, जिस पर परिषद स्क्रूटनिंग करने के बाद कार्यों को अप्रूवल दी जाती है।
क्याकहते हैं ईओ
ईओनालागढ़ पुरषोत्तम चौधरी ने कहा कि शहर के एक वार्ड में वार्ड स्तरीय कमेटी बन चुकी है, जबकि अन्य वार्डों के पार्षदों को वार्ड स्तरीय कमेटी के गठन के कड़े निर्देश जारी किए गए है।