- Hindi News
- ट्रक यूनियन के प्रधान, शिक्षक की मौत पर जताया शोक
ट्रक यूनियन के प्रधान, शिक्षक की मौत पर जताया शोक
सोलन, हरिपुरधार| सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार ज्ञान सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सरदार ज्ञान सिंह एशिया की सबसे बड़ी नालागढ़ ट्रक यूनियन के 23 वर्ष तक प्रधान रहे। उनके सुपुत्र परमजीत सिंह पम्मी जि़ला परिषद् के सदस्य हैं। डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सरदार ज्ञान सिंह ने अपने अनुभव से नालागढ़ ट्रक यूनियन को विशेष पहचान दिलाई। डॉ. शांडिल ने शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उधर पीटीए की हरिपुरधार इकाई के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने शिक्षक हेमरात के अकास्मक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। हेमराज पीटीए के तहत कांट्रेक्ट आधार पर नौहराधार स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। रविवार को एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी।