पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत बोर्ड ने 6 लाख की पेंडिंग राशि वसूली

विद्युत बोर्ड ने 6 लाख की पेंडिंग राशि वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतबोर्ड के पैसों पर कुंडली मारने वाले उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटने के लिए विभाग ने कसरत तेज कर दी है और बिजली के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बिजली के बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं से अपने 44 लाख की राशि वसूलने के लिए बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है, जिसका परिणाम यह है कि उपभोक्ताओं ने 6 लाख रुपए की राशि जमा करवा दी है और अन्य उपभोक्ताओं से अपनी 38 लाख की धनराशि वसूलने के लिए बोर्ड ने सख्ती अपना ली है। विद्युत बोर्ड नालागढ़ ने अब विद्युत डिवीजन 1 और 2 के उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शेष उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली के अपने बिल समय पर जमा करवाने पर अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ सकता है। बिजली के कनेक्शन कट जाने के बाद तुरंत ही उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करवा रहा है, जिससे बकाया वसूल हो रहा है।

क्याकहते हैं एक्सईएन

एक्सईएनविद्युत बोर्ड दिनेश गुप्ता ने बकायादारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने बिल जमा करवा लें, अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

नालागढ़ में हैं 42 हजार विद्युत उपभोक्ता

विद्युतविभाग नालागढ़ के अंतर्गत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता है, जिनमें 33 हजार घरेलू और 5 हजार कामर्शियल है। कामर्शियल उपभोक्ताओं में दुकानदार अन्य कारोबारी शामिल है। इन उपभोक्ताओं में से कई उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग को बिलों का भुगतान नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि विद्युत विभाग ने अपने 44 लाख रुपए बकाया में से 6 लाख रुपए वसूल लिए हंै, जबकि शेष धनराशि को वसूला जा रहा है। पहले बिजली बिल जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को समय मिल जाता था और वह अपना पिछला बिल आगामी बिल एडजस्ट करके जमा करवा लेता था, लेकिन अब विद्युत विभाग ने अब बिल जमा करवाने वालों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। एक बार जब कनेक्शन कट जाता है तो उपभोक्ता को बिजली के लिए बिल की अदायगी तो करनी ही पड़ती है, लेकिन साथ ही उसे रि-कनेक्शन फीस भी भरनी पड़ती है। ऐसे में एक उपभोक्ता के लिए यह अतिरिक्त बोझ भी पड़ जाता है, वहीं विद्युत विभाग को पैसे नहीं मिल पाते हैं।

बिजली बिलों पर कुंडली मारने वाले उपभोक्ताओं पर कसा शिकंजा