पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉन हिमाचली की शर्त हटाई फिर भी कम्यूनिटी काॅलेज की मात्र 9 सीटें भरी

नॉन हिमाचली की शर्त हटाई फिर भी कम्यूनिटी काॅलेज की मात्र 9 सीटें भरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकक्षेत्रों के लोगों को रोजगार पाने के दृष्टिगत कम्यूनिटी काॅलेज के तहत स्किल बेसेड कोर्सेज में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। केंद्र सरकार के कम्यूनिटी काॅलेज योजना के तहत नालागढ़ काॅलेज में शुरू हुए एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म कोर्स के लिए नॉन हिमाचली की शर्त हटाने और कमेटी द्वारा एडमिशन डेट बढ़ाने के बावजूद भी 50 सीटों में से मात्र 9 ही सीटें भर पाई हंै।

येकोर्स करवाए जाएंगे

केंद्रसरकार की कम्यूनिटी काॅलेज योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ काॅलेज में दो कोर्सों को हरी झंडी दी गई है, जिसमें हास्पिटेलिटी एंड टूरिज्म एडवांस डिप्लोमा इन फार्मा के कोर्स करवाए जाने हैं। नालागढ़ काॅलेज में एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म के तहत प्रवेश फार्म भरने की जनवरी माह से प्रक्रिया शुरू की और कोर्स के लिए रखी 50 सीटों के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाकर 7 फरवरी तक बढ़ाई गई थी। यह कोर्स जमा दो करने वाले कर सकते हंै और यह कोर्स उनकी पर्सनेलिटी डवलपमेंट करवाएगा, वहीं स्थानीय उद्योगों में रोजगार भी प्राप्त कर सकता है।

क्याकहते हैं प्रिंसिपल

काॅलेजप्रिंसिपल डॉ. द्वारिका धरेला कम्यूनिटी काॅलेज के संयोजक प्रो. सतविंदर सिंह ने कहा कि योजना के लिए गठित कमेटी ने प्रवेश तिथि को आगे भी बढ़ाया था और प्रचार-प्रसार भी किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए नॉन हिमाचली की शर्त को भी हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब जून माह में द्वितीय सत्र के लिए होने वाले प्रवेश के लिए जोरदार ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, वहीं लोगों को भी कोर्स के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि युवा इन कोर्स को करने के लिए आगे आएं।