सोलन की 12 सड़कों को एनओसी का इंतजार
दो दर्जन पंचायतों को मिलेगी सड़क सुविधा
यशपालकपूर| सोलन
सोलनजिला में 12 सड़कों को वन विभाग की एनओसी का इंतजार है। वन विभाग की एनओसी होने के कारण इन सड़कों पर लोक निर्माण विभाग का कार्य शुरू कर पा रहा है।
सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया है, जहां से होकर ये सड़कें गुजरनी हैं। यदि विभागीय पहल से सड़कों को एनओसी मिलती है तो इससे सोलन जिला की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी।
सोलन जिला की इन सड़कों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए अब एनओसी की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
विभागको साैंपे कागजात
वनविभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त टीम के निरीक्षण के बाद एनओसी के लिए लोक निर्माण विभाग से राजस्व संबंधित कागजात वन विभाग को सौंप दिए हैं, जबकि अन्य भी सभी प्रकार की औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि किस मार्ग के लिए कितने पैसे जमा करवाने हैं। वन विभाग सड़क में आने वाले पेड़-पौधों की गणना करेगा। इसके बाद प्रदेश एनओसी की संपूर्ण रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय तय करेगा कि इन सड़कों की एनओसी राज्य स्तर पर दी जा सकती है या फिर मामले को केंद्रीय वन मंत्रालय को भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा की गई इस पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिला में वर्षों से सड़कों का इंतजार कर रहे लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि एनओसी मिलने के बाद सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सड़कों का काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता एसके गंजू का कहना है कि जिला की एक दर्जन सड़कों की एनओसी के लिए प्रक्रिया चल रही है। वन लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद फाइल वन विभाग को सौंप दी है। एनओसी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिला की इन सड़कों को नहीं मिली एनओसी
लोकनिर्माण विभाग उपमंडल सोलन के तहत आने वाली पांच सड़कों की वन विभाग से अभी तक एनओसी नहीं मिल पाई है। इन सड़कों ब्लोसम से नागली, संपर्क मार्ग धरायना, चायल-पंजाली रोड़, बालूघाटी-अश्वनी खड्ड रोड़ कोर्ट-जखेड़ रोड़ को अभी वन विभाग की एनओसी मिलने का इंतजार है। इसी प्रकार नालागढ़ उपमंडल के तहत आने वाली बनसाई-रंगउवाला रोड़, जियूरी गरलोह मितिना रोड़, तनसोग-जगलोग रोड़ नंद कातली रोड को भी अभी एनओसी नहीं मिल पाई है। अर्की उपमंडल के तहत आने वाली सरयांज-गरूनाग-चंदोली रोड़ वाया पंबर, सरयांज पंचायत घर से ढोल पबर रोड दुधली पुखर-ध्योथल रोड को भी अभी वन विभाग की एनओसी मिलने का इंतजार है।