- Hindi News
- गोंठ, हुंडियाड़ी सिंयारली में 6 महीने से नहीं आया पानी
गोंठ, हुंडियाड़ी सिंयारली में 6 महीने से नहीं आया पानी
रखराम पेयजल योजना का काम पूरा, टेस्टिंग के बाद होगी शुरू
नालागढ़|7 सालसे चली योजना आखिर परवान चढ़ गई है। 1 करोड़ की रखराम सिंह उठाऊ पेयजल योजना का कार्य पूरा हो चुका है और इसकी टेस्टिंग का काम शुरू हो रहा है। इसके बाद यह योजना जनता को समर्पित हो जाएगी। योजना से रखराम सिंह न्यू नालागढ़ क्षेत्र के आसपास के 3500 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस योजना को 16 दिसंबर, 2008 को सरकार की ओर से इसकी स्वीकृति विभाग को मिली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी।
योजना का टयूबवेल सल्लेवाल में लगा हुआ है, जहां से 5 इंच डाया वाली करीब साढ़े चार किलोमीटर राइजिंग मेन डालकर लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत दो ओवरहैड टैंक बना दिए गए है, जिनमें एक राधास्वामी सत्संग भवन के समीप करीब 30 हजार लीटर क्षमता वाला है, जबकि दूसरा न्यू नालागढ़ के समीप 24 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला टैंक है। वहीं, दो अंडरग्राउंड वॉटर टैंक बनाने का काम भी चला हुआ है। इनमें कालेज के समीप करीब 1.80 लाख लीटर क्षमता वाला और दूसरा सत्संग भवन के पास 70 हजार लीटर क्षमता का टैंक शामिल है।
येगांव होंगे लाभान्वित
योजनासे किरपालपुर, मैहसी प्लासी, रखराम सिंह, डाडी हरनाम, पीरस्थान, डाडी भोला, सिद्धार्था उद्योग, डाडी कानियां न्यू नालागढ़ का आईपीएच के अधीन आने वाले क्षेत्रों के लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।
बताया जाता है कि अभी तक इन क्षेत्रों में लोगों को नालागढ़ पेयजल योजना के माध्यम से पेयजल मुहैया करवा जा रहा है, जो इन क्षेत्रों के लिए नाकाफी है।
क्याकहते हैं एक्सईएन
एक्सईएनआईपीएच सुनील कनोत्रा ने कहा कि योजना का काम पूरा कर दिया है और इसका टेस्टिंग का काम चला हुआ है। जल्द योजना जनता को समर्पित हो जाएगी, जिससे लोगों की पेयजल किल्लत का स्थाई समाधान होगा।
पाइपें हुई चोरी:जेई
जेईकुपवी कंवर सिंह ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उसकी पाइपें चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि उस लाइन के लिए नई पाइपें मंगवाई गई हंै। पाइपें आने के बाद जल्द ही लाइन को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया इन गांव के लिए पाने के पानी की दो परियोजनाएं बनी हुई हंै। इनमें से एक चालू हालत में होने से इन गांव में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है।