- Hindi News
- रेट लिस्ट नहीं तो कटेंगे दुकानदारों के चालान
रेट लिस्ट नहीं तो कटेंगे दुकानदारों के चालान
नालागढ़| सब्जियोंके बढ़ते दामों के चलते सब्जियों फल विक्रेताओं की दुकानों पर रेट लिस्टें लगी होने पर अब खाद्य आपूर्ति विभाग ने कड़ा रूख अपना लिया है। सब्जी फल विक्रेताओं की दुकानों में रेट लिस्ट डिस्पले नहीं हुई तो विभाग ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सब्जी फल विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी जारी की है कि रेट लिस्ट डिस्पले नहीं हुई तो सीधे तौर पर उनके चालान काटे जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण के दौरान ऐसे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। रेट लिस्ट होने के चलते उपभोक्ताओं को वस्तुओं के दामों का उन्हें पता ही नहीं चल पाता है और दुकानदार मनमाने दाम वसूल लेते हैं। खासकर सब्जी फल विक्रेताओं के यहां रेट लिस्ट डिस्पले ही नहीं होती है और जहां रेट लिस्ट होती है, उस पर कुछ भी अंकित नहीं होता है। खुली बिकने वाली सब्जियों फलों के दामों में मंडियों के भाव के हिसाब से उतार चढ़ाव आता रहता है, लेकिन दुकानदार अपनी दुकानों में रेट लिस्ट ही नहीं लगाते हैं और मनमाने दाम ग्राहकों से वसूलते हैं। ऐसे में दुकानदारों के मनमाने ढंग से वसूले जा रहे खाद्य पदार्थों के दामों से लोगों पर अधिक वित्तीय बोझ पड़ रहा है।