पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में फल बांटने आए विधायक का घेराव

अस्पताल में फल बांटने आए विधायक का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल पहुंचे विधायक का घेराव कर समस्याओं से अवगत करवाते लोग।

नालागढ़|उपमंडल केसबसे बड़ा सरकारी अस्पताल नालागढ़ में लिफ्ट की सुविधा नहीं हाेने से रोगियों सहित विकलांग लोगों को बैरियर फ्री सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल के नए भवन में लिफ्ट सुविधा मुहैया करवाने के लिए आरकेएस से हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन इसके लिए अभी तक धनराशि का प्रावधान नहीं हो सका है। इससे रोगियों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। अस्पताल का उद्घाटन 2002 में हुअा था। उद्घाटन के 12 साल बाद भी लिफ्ट नहीं लग पाई है। नालागढ़ अस्पताल के बीएमओ एवं आरकेएस के सचिव डॉ.कुलदीप जसवाल ने कहा कि लिफ्ट के अस्टीमेट को स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन बजट का अभी तक प्रावधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग से बजट मिलते ही पीडब्ल्यूडी से लिफ्ट का निर्माण करवाया जाएगा।

बीएमओ नालागढ़ डा.कुलदीप जसवाल ने कहा कि अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है और चिकित्सकों की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है। जल्द ही अस्पताल को िचकित्सक िमल जाएंगे।

विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा वह सरकार के समक्ष उठाएंगे, वहीं बीएमओ को उन्होंने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने संबंधी निर्देश जारी किए।

संतोष कुमार|नालागढ़

पीएममोदी के जन्मदिन पर नालागढ़ अस्पताल में रोगियों को फल बांटने आए भाजपा विधायक केएल ठाकुर का लोगों ने घेराव कर डाला। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा और अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर लोग खूब भड़के और विधायक से इन मुद्दों को प्रमुखता से हल करने की मांग की।

विधायक केएल ठाकुर बुधवार को नालागढ़ अस्पताल में मोदी के जन्मदिन पर फल बांटने के लिए भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ आए थे और जब वह अस्पताल में फल बांटकर वार्डों से निकले तो लोगों ने उन्हें घेर दिया और समस्या से अवगत करवाया।

सुबहसे बैठे है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं

अस्पतालमें आए रोगियों तीमारदारों का कहना था कि वह दूरदराज क्षेत्रों से उपचार के लिए अस्पताल आए हैं लेकिन अस्पताल में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक जैसे ही वार्ड में फल बांटकर बाहर निकले तो एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी बहन अस्पताल में सुबह से ही उपचार के लिए आई है, लेकिन उसे कोई देख नहीं रहा है, जिस पर उसने फोन करके उसे यहां बुलाया है,