- Hindi News
- वित्तीय शक्तियां अन्य स्कूलों को देने का होने लगा विरोध
वित्तीय शक्तियां अन्य स्कूलों को देने का होने लगा विरोध
हिमाचलस्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रिंसिपलों के अभाव में साथ लगते अन्य स्कूलों को वित्तीय शक्तियां देने और प्रतिनियुक्ति पर दूसरे स्कूलों में भेजे गए प्रवक्ताओं को वापस बुलाने के निर्णय पर कड़ा ऐतराज जताया है।
संघ का कहना है कि वित्तीय शक्तियां पहले स्कूल के सीनियर लेक्चरर को दी जाती थी, जो स्कूल का पूरा कामकाज देखता था। वहीं दूसरे स्कूलों में भेजे गए लेक्चररों की वजह से दोनों स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन के कार्यकारी प्रधान निर्मल गौड़, वरिष्ठ उपप्रधान रणबीर ठाकुर, वेब सचिव नरेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, सचिव पंकज कुमार बख्शी, राजेश कटवाल, रविनंदन आदि ने इसका िवरोध िकया है। उन्होंने कहा कि दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर गए प्रवक्ताओं की वजह से दोनों स्कूलों की ही पढ़ाई बाधित हो रही है, इसलिए प्रवक्ता संघ शिक्षा विभाग से मांग करता है कि प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए प्रवक्ताओं को तुरंत वापस बुलाया जाए।
उन्होंने कहा कि संघ का मानना है कि लेक्चररों को सीएंडवी की तर्ज पर विशेष वेतन वृद्धियां मिलनी चाहिए, यदि दस साल किसी प्रवक्ता की कोई पदोन्नति नहीं होती है तो उसे एक विशेष वेतन वृद्धि और 15 साल बाद दूसरी और 20 साल बाद तीसरी वेतन वृद्धि मिलनी चाहिए।