पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस अड्डे की मांग पर ठंडा पढ़ गया जोश

बस अड्डे की मांग पर ठंडा पढ़ गया जोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारमंडल के पदाधिकारियों का जोश उस समय ठंडा पड़ गया, जब बस अड्डे के मुद्दे को लेकर उपमंडल प्रशासन से मिले, लेकिन उन्हें ज्ञात हुआ कि जहां वह बस अड्डा चाह रहे है, वहां पर पार्क स्टेडियम की प्रपोजल पर काम चल रहा है। ऐसे में जोश में गए व्यापार मंडल के पदाधिकारी बगले झांकने लगे और उनसे कुछ कहते हुए नहीं बना।

बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपमंडल प्रशासन से बस अड्डे का पुराने ब्वॉयज स्कूल में ही निर्माण करवाने की मांग संबंधी मिला था, लेकिन एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान स्कूल का मुआयना भी कर गए है और यहां पार्क के निर्माण करने की हिदायतें दी है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का ज्ञापन तो ले लिया है और कहा कि इसे प्रेषित भी कर देंगे, लेकिन वास्तविकता यह है कि स्कूल की जमीन ट्रांसफर हो चुकी है और पार्क स्टेडियम का ही यहां निर्माण होना है।

व्यापार मंडल के प्रधान जगननाथ बस्सी के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नालागढ़ से बस अड्डे के निर्माण को स्कूल में ही करवाने के लिए मिला। प्रतिनिधिमंडल में श्याम विनायक, मनोज वर्मा, पंकज शर्मा, अजय बस्सी, दलेर सिंह, अमृत लाल जैन शामिल रहे। व्यापार मंडल नालागढ़ के प्रधान जगननाथ बस्सी ने कहा कि पुराने ब्वॉयज स्कूल के समीप अस्पताल, पुलिस स्टेशन, बीडीओ कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कोर्ट, डाकघर, अनाज मंडी सहित शहर के बाजार भी है। उन्होंने कहा कि बस अडडा अगर एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप मिसी मैदान में बनता है तो लोगों को वहां से विभिन्न विभागों, अस्पताल बाजार में आने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों सहित बीमार महिलाओं को खासकर दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा।

िजस जगह िनर्माण चाह रहे वहां स्टेडियम की प्रपोजल

व्यापार मंडल के पदाधिकारी बस अड्डे को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए।