- Hindi News
- जिला स्तरीय एथलेटिक्स में छाया दभोटा स्कूल
जिला स्तरीय एथलेटिक्स में छाया दभोटा स्कूल
नालागढ़उपमंडल के दभोटा स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है। स्कूल के विद्यार्थियों ने 5 मेडल हासिल करके स्कूल सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता राणा ने एनएसएस इंचार्ज ज्योति स्वरूप पाठक की अगुवाई में स्कूल पहुंचने पर इन विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। प्रिंसिपल ने कहा कि जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्कूल के जसवीर सिंह ने लौंग जंप में 400 मीटर दौड़ में जसवीर ने सिल्वर मेडल हासिल किया और हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की बनाई है। उन्होंने कहा कि 200 मीटर रेस में हेमराज, ट्रिप्पल जंप में राजन गल्र्ज लौंग जंप में मंदीप कौर ने ब्रांज मेडल हासिल किए है।
इस मौके पर डीपीई अशोक कुमार, दिनेश कुमार, सुषमा, संदीप आंगरा, रणधीर सिंह, शालिनी वर्मा, हरपिंदर कौर, रजनीबाला उपस्थित रहे।
एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्कूल स्टाफ के साथ।