बीबीएन में विशेष पोलियो अभियान शुरू
नालागढ़|स्वास्थ्य खंडनालागढ़ के तहत तीन दिवसीय विशेष पोलियो उन्नमूलन अभियान के तहत प्रवासी कामगारों के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। बीएमओ नालागढ़ डा.कुलदीप जसवाल ने कहा कि बीबीएन में रह रहे प्रवासी कामगारों के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने प्रवासी कामगारों से आहवान किया कि पहले दिन जो कामगार अपने नौनिहालों को पोलियो खुराक नहीं पिला सके, वह आगामी दो दिनों में अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।