पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालागढ़ कॉलेज के छात्र यूथ फेस्टिवल में छाए

नालागढ़ कॉलेज के छात्र यूथ फेस्टिवल में छाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्ॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान करती प्राचार्य डा.द्वारिका ध्ररेला।

भास्कर न्यूज|नालागढ़

नालागढ़कॉलेज के विद्यार्थियों ने देहरी कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल ग्रुप-1 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और बैगेड हाईली कमेंडिड पुरस्कार जीता है। वाद विवाद प्रतियोगिता में दीपक शर्मा अनुराधा, जबकि क्ले मॉलडिंग में कुलदीप सिंह ने हाईली कंमेंडिड रैंक हासिल किया। 16 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अति प्रशंसनीय का खिताब जीता। यूथ फेस्टिवल के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद नालागढ़ कालेज पहुंचने पर इन विद्यार्थियों का कालेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया और कालेज की प्रिंसीपल डा.द्वारिका ध्ररेला ने इन विद्यार्थियों को ट्राफी प्रमाण पत्र भेंट किए। प्राचार्य डा.द्वारिका ध्ररेला ने कहा कि यूथ फेस्टीवल गु्रप-1 में पीजी कालेज नालागढ़ के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें कालेज के इन विद्यार्थियों ने हाईली कमेंडिड स्थान हासिल किया है, जो कि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यूथ फेस्टिवल में 69 कॉलेजों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिता में करीब 700 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए, जिसमें नालागढ़ कालेज के विद्यार्थियों ने हाईली कमेंडिड का खिताब हासिल किया है।