पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशा वर्करों के इंटरव्यू की डेट तय

आशा वर्करों के इंटरव्यू की डेट तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड नालागढ़ की 69 पंचायतों में आशा वर्कर्स के पदों को भरने के लिए इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी है। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत 228 आशा वर्कर्स के पद भरे जाने है, जिनके लिए 20 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। आवेदन के बाद अब इंटरव्यू की तारीख खंड स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी कर दी है। आशा वर्करों के पदों को भरने के लिए 26 सितंबर से लेकर 12 नवंबर तक उपमंडल के अलग अलग स्थानों पर इंटरव्यू की डेटों का ऐलान कर दिया गया है।

बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने कहा कि इंटरव्यू लेने वाली समिति में वह स्वयं, बीडीओ संबंधित पंचायत का प्रधान या महिला मंच शामिल रहेगी। उन्होंने सभी आवेदकों से आह्वान किया कि वह तय स्थानों पर सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों प्रतियों को साथ लेकर साक्षात्कार में पहुंचे।

इंटरव्यू की यह डेट्स की निर्धारित

26सितंबर को दिग्गल, बदोखरी, लग, चमदार, मनलोगकलां पंचायत के इंटरव्यू दिग्गल में, 27 सितंबर को रामशहर, बायला, मटूली, बेहड़ी, छियाछी के रामशहर, 29 सितंबर को डोली, धर्माणा, चड़ोग, सौर, भिंयूखरी, क्यारकनैता मलौण के सुन्ना में, 21 अक्टूबर को नंड, पोले दा खाला, जगणी, घडय़ाच, लूणस जुखाड़ी के नंड में, 27 अक्टूबर को कुंडलू, मलैहणी, जोघों, जगतपुरा, बगलैहड़, नवांग्राम पंजैहरा के जोघों में, 28 अक्टूबर को बरूणा, बघेरी, खिल्लियां, मस्तानपुरा, करसौली, घोलोंवाल, बैरछा कश्मीरपुर के बरूणा में, 29 अक्टूबर को गोलजमाला, भोगपुर, रतवाड़ी, माजरा भाटियां के गोलजमाला, 30 अक्टूबर को मंझौली, राजपुरा, प्लासीकलां, दभोटा ढांग निहली के दभोटा में, 31 अक्टूबर को मानपुरा, किशनपुरा, नंदपुर, लोदीमाजरा, ढेला, सनेड़ थाना के मानपुरा में, 11 नवंबर को हरिपुर संडोली, भटौलीकलां, मलपुर, लेही, गुल्लरवाला, साई, सौड़ी के बद्दी में और 12 नवंबर को मित्तियां, कयोड़ी, बारियां, बुवासनी, रडिय़ाली, किरपालपुर खेड़ा पंचायतों के इंटरव्यू नालागढ़ अस्पताल में होंगे।