- Hindi News
- यूको आरसेटी की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
यूको आरसेटी की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
सोलन|यूको ग्रामीणस्वरोजग़ार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) की स्थानीय सलाहकार समिति की आज यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीसी मदन चौहान ने कहा कि संस्थान द्वारा इस वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एंव अन्य कार्यों पर लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए गए उन्होनें कहा कि सस्ंथान द्वारा युवाओ को स्वरोजग़ार के लिये नि:शल्ुक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। अभी तक इस वित्त वर्ष में 6 प्रशिक्षण कार्यक्रम, 15 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ मे शीघ्र ही इलैक्ट्रिक मोटर रिवाईडिंग एण्ड पंप सैट मैनटेंस का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
बैठक में परियोजना अधिकारी डीआरडीए एसडी नेगी, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड उर्वशी गर्ग, यूको बैक के मुख्य प्रबंधक बीजी गर्ग, अग्रणी जिला प्रबन्धक आर.एल भारद्वाज, यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको रिसेटी) के निदेशक बीएस चावला, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न बैको के प्रबन्धक बैठक में उपस्थित थे।