पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से छेड़छाड़, शोर सुनकर लोगों ने बचाया

महिला से छेड़छाड़, शोर सुनकर लोगों ने बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलके रामशहर थाना के तहत मीटिंग में आई एक महिला जब अपने घर वापिस जाने लगी तो एक मनचले व्यक्ति ने उसका पीछा कर उसे बाजू से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला किसी तरह से उसके चंगूल से छूटी और चीख पुकार करने लगी, जिस पर जंगल में घास लेने गए लोगों ने उसका बचाव किया और मनचला व्यक्ति लोगों को देख मौके से फरार हो गया।

पुलिस में दर्ज तहरीर में महिला ने बताया कि वह किसी मीटिंग के सिलसिले में आई थी, लेकिन मीटिंग किन्हीं कारणों से नहीं हुई तो वापिस अपने घर जा रही थी तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे ईशारे किए और जब वह भागने लगी तो उसने इसे बाजू से पकड़ लिया और धक्का देकर गिरा दिया। वह बड़ी मुश्किल से वहां से भाी और मदद के लिए चिल्लाई, जिस पर घास लेकर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो व्यक्ति तुरंत वहां से टैंक की ओर भाग गया। महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची और उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसने अपने पति को फोन पर सारी घटना बताई तो पति तुरंत बाइक पर सवार होकर घर पहुंचा।

डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।